India vs Afghanistan Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने इतिहास रच दिया. 23 साल के सलीम ने अपने पहले भारत दौरे पर घातक गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और 6 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच है, लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. सलीम ने वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले कोई अफगानी खिलाड़ी नहीं कर सका था.
अफगानिस्तान के मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास
मुल्लांपुर टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए. इसी के साथ सलीम भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए. 23 साल के इस गेंदबाज का यह करियर का महज दूसरा टेस्ट है, जहां उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया.
उन्होंने पहली पारी में 27 ओवर की गेंदबाजी की और 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.18 रही. पहले दिन उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे, जबकि दूसरे दिन चार और विकेट लेकर अपनी उपलब्धि को यादगार बना दिया.
गिल समेत इन 6 बल्लेबाजों को बनाया शिकार
मोहम्मद सलीम की धारदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज काफी संघर्ष करते नजर आए. सलीम ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार और मोहम्मद सिराज के विकेट अपने नाम किए.
बाकी अफगान गेंदबाज रहे फीके
सलीम ने भले ही अकेले दम पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन अन्य अफगान गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए. जियाउर रहमान और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी को एक-एक सफलता मिली, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई, नांगेलिया खरोटे और अब्दुल मलिक विकेटों का खाता तक नहीं खोल सके. हालांकि, सलीम की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
भारत ने पहली पारी किया घोषित
भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 रन पर घोषित की. कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने भी 100 रन बनाकर शतक पूरा किया. इसके अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन का योगदान दिया. निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर 368 रन बनाए और दूसरे दिन पांच विकेट गंवाकर 196 रन जोड़े.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में 9 IPL फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों की ‘चांदी’, लेकिन चैंपियन RCB का एक भी प्लेयर नहीं, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines