Live Updates
IND vs AFG Live Score: भारत ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 219 रनों लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 28.4 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम कर लिया. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा और नाबाद 110 रन बनाए. वहीं, रोहित शर्मा ने 79 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 20 रन बनाए.
IND vs AFG Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार शत
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. जायसवाल ने 83 गेंदों में छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया.
IND vs AFG Live Score: यशस्वी जायसवाल शतक के करीब
भारत ने 26 ओवर में 1 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 36 रन चाहिए. फिलहाल श्रेयस अय्यर 4 और यशस्वी जायसवाल 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
23वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. रोहित 69 गेंदों पर 79 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हो गए. 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 171 रन है.
IND vs AFG Live Score: रोहित और जायसवाल मचा रहे धमाल
भारत ने 20 ओवर में बिना किसी नुकसान के 148 रन बना लिए और अब जीत के लिए 71 रन चाहिए. फिलहाल रोहित शर्मा 62 और यशस्वी जायसवाल 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा ने ठोका अर्धशतक
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. रोहित ने 47 गेंदों में चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. फिलहाल वह 51 गेंद पर 52 रनऔर यशस्वी जायसवाल 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने 16 ओवर में बगैर विकेट के 123 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 96 रन चाहिए.
IND vs AFG Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. जायसवाल ने 37 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 101 रन है.
IND vs AFG Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 86 रन
भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 86 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 133 रन चाहिए. फिलहाल रोहित शर्मा 27 रन और यशस्वी जायसवाल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार
भारत ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान 62 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 161 रन चाहिए. फिलहाल रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत
भारत ने तूफानी शुरुआत की है और 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 34 रन बना लिए हैं. भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 23 रन बटोरे थे. फिलहाल रोहित शर्मा 9 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs AFG Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई पहला ओवर फेंकने आए हैं. भारत 5/0 के स्कोर से शुरुआत करेगा, क्योंकि हजमतुल्लाह शहीदी को डेंजर एरिया में दौड़ने के लिए पेनल्टी दी गई थी.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 219 रनों का टारगेट
अफगानिस्तान ने भारत के सामने 219 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक जड़ा और सबसे ज्यादा 102 रन बनाए. उनके अलावा, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 50 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 21 रन जोड़े. वहीं, भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को 1-1 सफलता मिली.
IND vs AFG Live Score: हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा शतक
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है. यह शाहिदी का पहला वनडे शतक है. 44 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 217 रन है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का 9वां विकेट गिरा
42 ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान ने अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया. फरीद अहम बिना खाता खोले रन आउट हो गए. 42 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 206 रन है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का 8वां विकेट गिरा
41वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया. अल्लाह गजनफर सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए. 41 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 206 रन है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का 7वां विकेट गिरा
41वें ओवर की तीसरी गेंद पर अफगानिस्तान को राशिद खान के रूप में 7वां झटका लगा. हर्ष दुबे ने राशिद को पवेलियन का रास्ता दिखाया. राशिद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा
38वें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान को मोहम्मद नबी के रूप में छठा विकेट झटका लगा. गुरनूर बरार ने नबी को बोल्ड कर अपनी पहली सफलता हासिल की. नबी 21 रन बनाकर आउट हुए. 37.1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 198 रन है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 35 ओवर में बनाए
अफगानिस्ता ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं. फिलहाल हशमतुल्लाह शाहिदी 81 रन और मोहम्मद नबी 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
29वें ओवर की दूसरी गेंद पर अफगानिस्तान को अजमतुल्लाह उमरजई के रूप में 5वां झटका लगा. अजमतुल्लाह 56 गेंदों पर 50 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए. 28.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 141 रन है.
IND vs AFG Live Score: हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा अर्धशतक
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. हशमत ने 64 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. अजमतुल्लाह उमरजई भी 47 रन बनाकर खेल रहे हैं और फिफ्टी से सिर्फ 3 रन दूर हैं. अफगानिस्तान ने 36 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ 20वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 20 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 102 रन है. हशमतुल्लाह हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभाले रखा है और दोनों के बीच अर्धशतकीय पारी हो चुकी है. फिलहाल हशमतुल्लाह 30 रन और अजमतुल्लाह 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 15 ओवर में बनाए 69 रन
अफगानिस्तान ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं. फिलहाल हशमतुल्लाह शाहिदी 17 रन और अजमतुल्लाह उमरजई 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के 50 रन पूरे
अफगानिस्तान ने13 ओवर में 4 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं. भारत के लिए सभी चार विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं. फिलहाल हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई 10-10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया चौथा विकेट
10वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना चौथा विकेट हासिल किया. प्रसिद्ध ने दरविश रसूली को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रसूली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 37 रन है.
IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली तीसरी सफलता
8वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया. यह प्रसिद्ध का इस मैच में तीसरा विकेट रहा. इब्राहिम 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 29 रन है.
IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई भारत को पहली सफलता
छठे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. प्रसिद्ध ने रहमत शाह को आउट किया. रहमत सिर्फ 5 रन बना सके. 6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 25 रन है.
IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई भारत को पहली सफलता
दूसरा ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली गेंद पर भारत पहली दिला दी. प्रसिद्ध ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया. गुरबाज सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 9 रन है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक.
IND vs AFG Live Score: भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
IND vs AFG Live Score: भारत ने किए 3 बदलाव
इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतिश रेड्डी की वापसी हुई है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी.
IND vs AFG Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 1 बजे टॉस होगा. टॉस के आधे घंटे बाद 1.30 बजे मैच शुरू होगा.
IND vs AFG Live Score: कैसा है चेन्नई का मौसम?
AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच शुरू होने के समय चेन्नई में आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दोपहर 3 से 4 बजे तक मौसम खराब रह सकता है, जिसके चलते मैच के शुरुआती ओवर प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है.
IND vs AFG Live Score: पिच रिपोर्ट
चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. इस मैदान पर स्पिनरों को अतिरिक्त टर्न और पकड़ मिलती है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में इस मैदान पर बल्लेबाजों ने भी खूब रन बनाए हैं और कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है, लेकिन चेपॉक की सतह धीरे-धीरे सुस्त पड़ सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली/मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी/अज़मतुल्लाह उमरज़ई.
IND vs AFG Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव.
IND vs AFG Live Score: केएल राहुल और अर्शदीप को मिल सकता है आराम
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए केएल राहुल को आराम दिया गया है, जबकि ईशान किशन इस मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं. राहुल ने दूसरे वनडे में विकेटकीपिंग की थी. वहीं, टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन ने कहा था कि तीसरे मैच के लिए इस बात की संभावना तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है. अर्शदीप ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी.
IND vs AFG Live Score: हर्षित राणा को मिलेगा मौका?
टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 के दौरान चोट के कारण मैदान से दूर रहने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं. फिटनेस हासिल करने के बाद उन्हें तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या हर्षित को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा है या वह बेंच पर ही बैठे रहेंगे.
IND vs AFG Live Score: किसका पलड़ा भारी?
भारत और अफगानिस्तान की टीमें वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें 5 मैच जीतकर टीम इंडिया ने दबदबा बनाया हुआ है. वहीं, एक मैच टाई रहा था. यानी अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्क्वॉड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलिखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी.
IND vs AFG Live Score: भारत का स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे.
IND vs AFG Live Score: भारत-अफगानिस्तान तीसरा वनडे आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (20 जून) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार 1.30 मिनट बजे शुरू होगा. भारत पहले ही शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान का सूपड़ा 3-0 से साफ करने पर होगी.
IND vs AFG 3rd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 219 रनों लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 28.4 ओवर में ही एक विकेट 224 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम कर लिया. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा और 86 गेंदों पर नाबाद 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 79 रन और श्रेयस अय्यर ने 19 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से सिर्फ मोहम्मद नबी एकमात्र विकेट हासिल कर पाए.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक जड़ा और सबसे ज्यादा 102 रन बनाए. उनके अलावा, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 50 रन बनाए और मोहम्मद नबी ने 21 रन जोड़े, जबकि 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ तक नहीं छू सके. वहीं, भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को 1-1 सफलता मिली.
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines