हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: नॉट आउट होकर भी पवेलियन लौट गया ये अफगानिस्तान का बल्लेबाज, खुद अपने ही पैरों पर मारी ‘कुल्हाड़ी’

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. अफगान खिलाड़ी इस मैच को बचाने के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं. इस मैच में टीम के बल्लेबाज मोहम्मद सलीम सैफी से एक बड़ी गलती हो गई. उनके पास आउट होने से बचने का मौका था लेकिन वो गलती कर बैठे.

विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में जूझती हुई नजर आ रही है. इस मैच में टीम की तरफ से कई बड़ी गलतियां हुईं जिनके चलते टीम इस मैच में पिछड़ती हुई नजर आ रही है. टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने एक और बड़ी गलती की और आउट होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उनके पास रिव्यू लकेर बचने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ऐसा ही कुछ अफगानिस्तान की गेंदबाजी के दौरान भी नजर आया था. टीम ने रिव्यू का इस्तेमाल नहीं किया जिसके चलते भारतीय बल्लेबाजों ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.

नॉट आउट होकर भी लौट गए पवेलियन

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद सलीम सैफी मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने इस मैच में 3 गेंदों का सामना किया और अपना खाता तक नहीं खोल पाए. मानव सुथार की गेंद पर वो एलबीडब्ल्यू आउट हुए. सुथार की गेंद पर सलीम सैफी एलबीडब्ल्यू हुए और अपील करने पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. इसके बाद उनके पास रिव्यू लेकर अपना विकेट बचाने का चांस था लेकिन उन्होंने रिव्यू ही नहीं लिया. 

रीप्ले में नॉट आउट थे सलीम सैफी

सलीम सैफी जब अंपायर का फैसला मानकर पवेलियन चले गए तो वहां टीम के बाकी साथियों और कोचिंग स्टाफ के साथ वो बहस करते हुए दिखे. हर किसी के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था. टीवी पर रीप्ले सामने आने के बाद साफ हो गया कि वो नॉट आउट थे. बॉल ट्रेकिंग में साफ दिखा कि गेंद आउटसाइड लेग स्टंप पर पिच हुई थी. अगर सैफी ने इसके लिए रिव्यू लिया होता तो वो अफगानिस्तान की पारी में कुछ रन और जोड़ सकते थे. मानव सुथार के लिए ये डेब्यू मैच था और उन्होंने 6 विकेट लेकर इतिहास रचने का काम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: 18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 23 साल के मानव सुथार ने डेब्यू में किया ऐतिहासिक कारनामा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola