---विज्ञापन---

खेल angle-right

न्यूजीलैंड को भारत में जीते हुए हो गया जमाना, जानें आखिरी बार कब भारत में जीती थी कीवी टीम?

India vs New Zealand: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत से भिड़ रही है। इस सीरीज में कीवी टीम भारत में कई सालों से टेस्ट मैच नहीं जीतने का सूखा करना चाहेगी।

---विज्ञापन---

India vs New Zealand: हाल ही में बांग्लादेश को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से पीटने के बाद भारतीय टीम के सामने अब न्यूजीलैंड की चुनौती है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया अपने घर में काफी मजबूत है और टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ आंकड़े इसकी कहानी बयां करते हैं।

घर में भारत के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने कीवी टीम के खिलाफ अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। न्यूजीलैंड टीम की खस्ता हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने भारत में अपना आखिरी मैच 1988 में जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में अब तक कुल 12 टेस्ट सीरीज खेली हैं। टीम इसमें से 10 सीरीज जीतने में सफल रही है, जबकि दो सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं।

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

भारत में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

आखिरी बार कीवी टीम भारत में 20 साल पहले सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही थी। तब दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसमें से किसी भी मैच में नतीजा निकल नहीं सका था। न्यूजीलैंड की टीम भारत में अब तक 36 टेस्ट खेली है, जिसमें से वो सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है, जबकि 17 मुकाबले हारी है। इसके अलावा 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।

---विज्ञापन---

पहली बार 1969 में जीती थी कीवी टीम

न्यूजीलैंड की टीम ने सबसे पहले भारतीय जमीं पर 1969 में टेस्ट जीता था। तब टीम ने नागपुर में भारत को 167 रनों से मात दी थी। न्यूजीलैंड ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 319 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 257 रन बनाए। दूसरी पारी में कीवी टीम ने 214 रन बनाए। भारत को यहां 276 रनों का टारगेट मिला, लेकिन टीम यहां 109 रनों पर ही सिमट गई और यह मैच 167 रनों से हार गई।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 16, 2024 01:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola