India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से यह मैच रोमांचक हो गया है। पांचवें दिन भारत की कोशिश बांग्लादेश को जल्द ऑलआउट करके मैच को अपने नाम करने पर होगी। टीम इंडिया अगर कानपुर टेस्ट अपने नाम करने में कामयाब हो जाती है तो यह उसकी घरेलू धरती पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के नाम घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। टीम ने फरवरी 2013 से अब तक घरेलू मैदान पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीती हैं। टीम आखिरी बार 2012-13 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारी थी। तब टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 1-2 के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी।
ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारत अक्टूबर 2016 से मई 2020 तक दुनिया की नंबर वन टीम रहा। इस दौरान टीम लगातार 42 महीने टॉप पर रही। टीम को 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रनों से जीत मिली थी, जो उसकी टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है। घरेलू मैदान पर लगातार टेस्ट सीरीज जीतने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर आती है, जहां टीम नवंबर 1994 से नवंबर 2000 के बीच लगातार दस टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा था।
ये भी पढ़ें;- पाकिस्तान के कप्तान की लाइव बेइज्जती! पत्रकार ने कैमरे के सामने ‘लताड़ा’, देखें VIDEO
टीम ने यह कारनामा एक नहीं बल्कि दो-दो बार किया है। टीम इसके अलावा जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच भी घरेलू मैदान पर दस टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही है। कंगारू टीम के नाम लगातार 16 टेस्ट जीतने का भी रिकॉर्ड है। उसने यह उपलब्धि 1999 से 2001 और फिर 2005 से 2008 के बीच हासिल की थी।
वेस्टइंडीज के नाम है खास रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज मार्च 1976 से फरवरी 1986 के बीच लगातार आठ घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 1982 से 1984 के बीच लगातार 27 टेस्ट जीते, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा सबसे लंबे समय तक जीत का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में भारत की जीत पक्की! अब करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
14 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
51 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
56 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines