India A vs Australia A 2nd ODI: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तान वाली इंडिया ए टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल वनडे मैच में 69 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. पुडुचेरी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 275 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 45.2 ओवर में 206 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और कप्तान ऋतुराज समेत टॉप-3 बल्लेबाज फिर से फ्लॉप साबित हुए. वहीं, इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
ऑस्ट्रेलिया ए ने बनाए थे 275 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 49.5 ओवर में 275 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कॉन्स्टास ने सबसे ज्यादा 88 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया, उनके अलावा जोश फ्लिप ने 58 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि नाथन मैकस्वीनी ने 39 गेंदों में 32 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा, यश ठाकुर ने 2 विकेट झटके, जबकि विप्रज निगम, निशांत सिंधु, सुर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली.
ऋतुराज-पडिक्कल-सुदर्शन फिर हुए फ्लॉप
276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय टॉप ऑडर एक बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पस्त हो गई. पारी का आगाज करने उतरे साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दोनों फ्लॉप साबित हुए. पडिक्कल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ऋतुराज गायवाड़ का बल्ला भी नहीं चला. ऋतुराज 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. ये तीनों बल्लेबाज पहले मैच में भी फेल साबित हुए थे. भारत ने सिर्फ 30 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और फिर 59 के स्कोर पर कुमार कुशाग्र भी 17 रन बनाकर चलते बने.
ये भी पढ़ें- 2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम? नोट करें पूरा शेड्यूल
रजत पाटीदार ने खेली अर्धशतकीय पारी
हालांकि, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और 81 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली. लेकिन उनकी यह पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी. अंत में अनुकूल रॉय ने नाबाद 34 रन बनाकर भारत को 200 के स्कोर के पार पहुंचाया, लेकिन टीम को जीत दहलीज तक नहीं पहुंचा सके. इस तरह भारतीय टीम 45.2 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, रिले मेरेडिथ और तनवीर सांघा ने 2-2 विकेट चटकाए. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 11 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines