Nitish Reddy Vijay Hazare Trophy: ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली शर्मनाक हार को भुलाकर भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। यह प्लेयर विजय हजारे टूर्नामेंट में अपनी-अपनी टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। कंगारू धरती पर अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले नीतीश रेड्डी भी डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी टीम की नैया को पार लगाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेयर्स से घरेलू क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने की अपील की थी।
घरेलू क्रिकेट में रंग जमाएंगे नीतीश
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बल्ले से धमाल मचाने वाले नीतीश रेड्डी अब घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। नीतीश रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते हुए नजर आएंगे। आंध्र प्रदेश को 23 और 30 जनवरी को पुडुचेरी और राजस्थान के खिलाफ अहम मैच खेलना है। इन दोनों मैचों में नीतीश प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।
कंगारू टीम के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच में नीतीश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था। वहीं, पर्थ और एडिलेड टेस्ट में भी युवा बैटर ने बल्ले से अहम योगदान दिया था। आईपीएल में लाजवाब प्रदर्शन के बूते नीतीश की भारतीय टीम में एंट्री हुई थी, जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था।
सुंदर-प्रसिद्ध खेलेंगे विजय हजारे
वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। यह तीनों खिलाड़ी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों से पहले अपनी-अपनी टीम से जुड़ेंगे। सुंदर का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बल्ले से संतोषजनक रहा था। हालांकि, वह गेंद से कुछ खास छाप नहीं छोड़ सके थे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को आखिरी टेस्ट मैच में मौका था, जहां उन्होंने कुल 6 विकेट निकाले थे। रोहित की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को पर्थ टेस्ट में मौका मिला था, लेकिन वह दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। पडिक्कल पहली इनिंग में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 25 रन ही बना सके थे।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
25 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
57 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines