IML T20 Prize money: सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया मास्टर्स ने रविवार को वेस्टइंडीज मास्टर्स को छह विकेट से हराकर पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में करीब 50,000 फैंस की मौजूदगी में यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को इनामी राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये मिले हैं, वहीं खिताब से चूकने वाली वेस्टइंडीज टीम को 50 लाख रुपये इनामी राशि के रूप में मिले हैं।
मैच की बात करें तो इंडिया मास्टर्स को वेस्टइंडीज से जीत के लिए 149 रनों का टारगेट मिला था। वेस्टइंडीज के लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने भी 45 रनों की अहम पारी खेली। भारत की ओर से विनय कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि शाहबाज नदीम को दो विकेट मिले। 149 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही, जहां कप्तान सचिन और अंबाती रायुडू की सलामी जोड़ी ने अपनी बैटिंग से सभी को चौंका दिया।
ये भी पढ़ें:- ‘वो एक बड़ी मिस्टेक थी’, 6 साल बाद धोनी ने मानी अपनी गलती, अंपायर से मिली थी सजा
सचिन ने छोटी पारी से किया इंटरटेन
तेंदुलकर ने जहां सधी बैटिंग की, वहीं रायुडू ने आक्रामक रुख अपनाया और वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया। 51 साल के सचिन ने फाइनल मुकाबले में 18 गेंदों पर 25 रन जड़े, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी पारी तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने खत्म की, जहां चैडविक वॉल्टन ने उनका कैच लिया।
रायुडू ने खेली मैच जिताऊ पारी
सचिन के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। हालांकि, रायुडू ने सुनिश्चित किया कि इंडिया मास्टर्स की आतिशबाजी जारी रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने बेस्ट की गेंद पर चौका लगाकर 34 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 50 गेंदों पर 74 रनों की अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। रायुडू के आउट होने के बाद युवराज सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी ने जरूरी रन बनाकर टीम की खिताबी जीत पर मुहर लगा दी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: विराट की जगह क्यों रजत पाटीदार बने RCB के कप्तान? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines