IML 2025 Final, IND-M vs WI-M LIVE Cricket Score: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का फाइनल मैच इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। वेस्टइंडीज टीम ने 150 रन का लक्ष्य दिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने मात्र 17.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल लिया।
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
150 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर ने 7.5 ओवर में ही 67 रन जोड़ दिए थे। सचिन तेंदुलकर 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद गुरकीरत सिंह मान 14 और युसूफ पठान बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
इस दौरान इंडिया मास्टर्स के अंबाती रायुडू ने 50 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली। युवराज सिंह ने नाबाद 13 रन बनाए, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ इंडिया मास्टर्स ने IML 2025 का खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के लिए एश्ले नर्स ने दो विकेट लिए।
लेंडल सिमंस ने बनाई फिफ्टी
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने इंडिया मास्टर्स को 149 रनों का टारगेट दिया है। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन लेंडल सिमंस ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 लगाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट विनय कुमार ने 3 विकेट लिए हैं। वहीं, नदीम ने दो विकेट लिए हैं। उनके अलावा नेगी और बिन्नी ने एक-एक विकेट लिए।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines