IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला होने वाला है। ये मैच दुबई में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा था। फखर जमान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। अब वह पूरी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इमाम उल हक को पाकिस्तानी दल में शामिल कर लिया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगी थी चोट
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की थी। फील्डिंग के दौरान फखर जमान चोटिल हो गए थे। अब उनकी जगह पर बोर्ड ने इमाम उल हक को पाकिस्तानी दल में चुन लिया है। फखर जमान शानदार फॉर्म में चल रहे थे। भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जमान पाकिस्तान के लिए काफी अहम थे। लेकिन अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हाल ही में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज में फखर जमान ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उम्मीद थी कि पाकिस्तान के लिए वह मेगा इवेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन अब पाकिस्तान को फखर का साथ चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिल पाएगा।
आखिरी 4 वनडे पारियों की बात करें तो उन्होंने 84, 41, 10 और 24 रन बनाए हैं। करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 3 टेस्ट मैच में 32 की औसत के साथ 192 रन बनाए हैं। 86 वनडे मैच का अनुभव रखने वाले जमान ने 46.21 की औसत के साथ 3651 रन बनाए हैं। वहीं 92 टी-20 मैच में जमान के बल्ले से 1848 रन निकले हैं।
पाकिस्तान का स्क्वाड चैंपियंस ट्रॉफी के लिए
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ।
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
2 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
3 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, जिम्बाब्वे को दी मात
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
5 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
6 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
6 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines