IND vs PAK: पाकिस्तान को बड़ा झटका, 'खूंखार' खिलाड़ी हुआ चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

IND vs PAK: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा।

Team india (23)

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला होने वाला है। ये मैच दुबई में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा था। फखर जमान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। अब वह पूरी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।  उनकी जगह इमाम उल हक को पाकिस्तानी दल में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगी थी चोट

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की थी। फील्डिंग के दौरान फखर जमान चोटिल हो गए थे। अब उनकी जगह पर बोर्ड ने इमाम उल हक को पाकिस्तानी दल में चुन लिया है। फखर जमान शानदार फॉर्म में चल रहे थे। भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जमान पाकिस्तान के लिए काफी अहम थे। लेकिन अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हाल ही में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज में फखर जमान ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उम्मीद थी कि पाकिस्तान के लिए वह मेगा इवेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन अब पाकिस्तान को फखर का साथ चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन

आखिरी 4 वनडे पारियों की बात करें तो उन्होंने 84, 41, 10 और 24 रन बनाए हैं। करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 3 टेस्ट मैच में 32 की औसत के साथ 192 रन बनाए हैं। 86 वनडे मैच का अनुभव रखने वाले जमान ने 46.21 की औसत के साथ 3651 रन बनाए हैं। वहीं 92 टी-20 मैच में जमान के बल्ले से 1848 रन निकले हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान का स्क्वाड चैंपियंस ट्रॉफी के लिए

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ