Afghanistan Cricket Board: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर 5 साल का बैन लगा दिया गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं इहसानुल्लाह जनत की। जिनपर बैन लगा दिया गया है। क्रिकेटर के बैन होने की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी साझा की है। इसके अलावा खिलाड़ी ने भी स्वीकार किया है कि उनसे उल्लंघन हुआ है।
क्यों लगाया गया बैन?
दरअसल इहसानुल्लाह जनत को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। इस संहिता का उल्लंघन करने की बात को इहसानुल्लाह जनत ने भा मान लिया है। इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि इहसानुल्लाह जनत को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। जिसमें किसी मैच के परिणाम, प्रगति, आचरण या किसी अन्य पहलू को ठीक करने के लिए अनुचित प्रभाव या प्रयास शामिल हैं। इस उल्लंघन के मद्देनजर, उन्हें क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। जनत ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- क्या ऋषभ पंत का अकाउंट हो गया हैक? नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने को लेकर की चौंकाने वाली पोस्ट
क्या इहसानुल्लाह जनत ने की मैच फिक्सिंग?
कश्मीर प्रीमियर लीग में इहसानुल्लाह जनत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। जब इस मामले की जांच हुई और उनको दोषी पाया गया तो इहसानुल्लाह जनत ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया। अब 5 साल तक इहसानुल्लाह जनत किसी भी क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।
3 खिलाड़ियों पर भी संदेह
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में दावा किया कि तीन खिलाड़ी और ऐसे हैं जो फिक्सिंग के संदेह में हैं। उनकी भी जांच की जा रही है। अगर उनपर अपराध साबित हो जाता है तो उनके खिलाफ भी उचित कारवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं…हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines