बारिश से धुला PBKS vs DC मैच तो किसका होगा फायदा? फंस जाएगा प्लेऑफ का पेंच

PBKS vs DC: आईपीएल 2025 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होनी है। हालांकि, धर्मशाला में झमाझम बारिश हो रही है।

PBKS vs MI

PBKS vs MI

PBKS vs DC: आईपीएल 2025 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होनी है। हालांकि, धर्मशाला में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से अभी तक टॉस का सिक्का भी नहीं उछल सका है। दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी मायने रखता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला धुल जाता है, तो किसका फायदा होगा? बारिश के विलेन बनने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट से संतोष करना पड़ेगा। पंजाब के 12 मैच में 16 पॉइंट हो जाएंगे। हालांकि, दिल्ली के लिए कहानी बुरी तरह से फंस जाएगी।

विज्ञापन

बारिश से किसका होगा नुकसान?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में होने वाले मैच में बारिश विलेन साबित हो रही है। झमाझम बरसात के चलते अब तक टॉस का सिक्का नहीं उछल सका है। बारिश की वजह से अगर यह मुकाबला धुल जाता है, तो अक्षर पटेल की सेना बुरी तरह से फंस जाएगी। इस मैच में एक पॉइट मिलने के बाद दिल्ली के 12 मैचों में 14 पॉइंट हो जाएंगे। अब इस सिचुएशन में दिल्ली को बचे हुए अपने अगले दोनों ही मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।

विज्ञापन

2 मैच जीतकर ही दिल्ली 18 पॉइंट पर पहुंच पाएगी। दिल्ली अगर अगले दो में से एक भी मैच हार जाती है, तो अक्षर की सेना को बाकी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ