Champions Trophy 2025: आए दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। आईसीसी ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी है। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम को पाकिस्तान रवाना नहीं करना चाहता है। ऐसे में आईसीसी ने पाकिस्तान से हाइब्रिड मॉडल पेश करने की बात की है। लेकिन पीसीबी का अभी इस मसले पर जवाब नहीं आया है। पीसीबी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है।
पाकिस्तान ने नहीं दिया जवाब
पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर पीछे नहीं हटता है तो टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पेश किया जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच यूएई में खेल सकती है। वहीं फाइनल मुकाबला दुबई में आयोजित हो सकता है। आईसीसी ने इस बात की सूचना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी है। लेकिन पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने इस बात पर अब तक जवाब नहीं दिया है।
पाकिस्तान ने किया मना तो इस देश में हो सकता है टूर्नामेंट
हाइब्रिड मॉडल को लेकर अगर पाकिस्तान आईसीसी के भेजे गए प्रस्ताव को नहीं मानता है और पीसीबी टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हटता है तो आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका दे सकती है। हालांकि इससे पहले पीसीबी के एक सूत्र ने बताया था कि अभी हाइब्रिड मॉडल पर बात नहीं हुई है और वे इस बारे में आईसीसी से साफ जवाब मांगेंगे। बता दें कि साउथ अफ्रीका इससे पहले कई आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन कर चुका है। वनडे विश्व कप 2027 भी साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा।
कुल 8 टीमें भाग लेंगी।
आईसीसी ने इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन साल 2017 में किया था। तब पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। अब 7 साल बाद एक बार फिर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 8 टीमें भाग लेने वाली हैं, जिसमें भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका शामिल है। इन 2 टीमों को 2 भागों में बांटा गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप के पास तीसरे टी20 में ये बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, छोड़ सकते हैं भुवनेश्वर और बुमराह को पीछे
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
38 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines