IPL 2025 Suspended: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 के शेड्यूल अगले एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है। 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया। ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा था। लेकिन अचानक मैच को बीच में रोक दिया गया और रद्द कर दिया गया। बीसीसीआई ने अगले एक हफ्ते तक के लिए आईपीएल शेड्यूल रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि, जो फैंस अगले एक हफ्ते में होने वाले मैचों की टिकट खरीद चुके हैं। उनके पैसे रिफंड होंगे या नहीं?
क्या पैसे होंगे रिफंड?
आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं। अगले एक हफ्ते में आईपीएल मुकाबले का वेन्यू हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई और जयपुर में था। जाहिर सी बात है कि दर्शक इन मुकाबलों के लिए टिकट खरीद चुके होंगे, क्योंकि अब बीसीसीआई ने एक हफ्ते के लिए आईपीएल शेड्यूल को स्थागित कर दिया है। ऐसे में क्या फैंस को खरीदे हुए टिकट का पैसा वापस मिलेगा। ये सवाल बार-बार परेशान कर रहा है।
नियम के मुताबिक अगर कोई मैच बारिश की वजह से या किसी आपदा की वजह से रद्द कर दिया जाता है, तो खरीदे हुए टिकट का पैसा फैंस को रिफंड कर दिया जाता है। ऐसे में साफ है कि आईपीएल के आगामी मैचों की टिकट का पैसा फैंस को रिफंड कर दिया जाएगा।
वेन्यू में हो सकता है बदलाव
माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच को दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर गोली बारी की। लेकिन पाकिस्तान के नापाक इरादों को भारत ने नाकाम कर दिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
30 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines