Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. फाइनल मुकाबले के चार दिनों का खेल पूरा हो चुका है और आज यानी गुरुवार, 10 सितंबर को मैच का 5वां और आखिरी दिन का खेल जारी है. हालांकि, मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि अगर फाइनल मैच ड्रॉ होता तो ईशान या तिलक में से किसकी टीम चैंपियन बनेगी? आइए जानते हैं क्या कहता है बीसीसीआई का नियम.
फाइनल में ईस्ट जोन की मजबूत पकड़
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान ने 334 गेंदों पर 270 रनों की लाजवाब पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के भी जड़े. उनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने 101 रन, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए.
इसके जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन ही बना सकी और ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई. साउथ जोन की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने 211 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली, लेकिन महज 1 रन से शतक लगाने से चूक गए.
336 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भी ईस्ट जोन की टीम ने फॉलोऑन नहीं दिया और दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 212 रन बना लिए थे. ईशान ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 80 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया. वहीं, 5वें दिन लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 321 रन बना दिए और टीम की कुल बढ़त 657 रन की हो गई. ईस्ट जोन की टीम खिताब के तो बेहद करीब पहुंच गई है, लेकिन अब मैच ड्रॉ पर समाप्त होता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी से जीता दिल, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
फाइनल मैच हुआ ड्रॉ तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन?
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर फाइनल मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियम के मुताबिक, अगर दलीप ट्रॉफी में कोई मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है तो उस टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है, जिसने पहली पारी में ज्यादा रन बनाए हों या फिर लीड हासिल की हो. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच की बात करें तो पहली पारी में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के मुकाबले काफी ज्यादा रन भी बनाए थे और फिर 372 रनों की बढ़त भी हासिल की थी.
यानी नियम के अनुसार, अगर फाइनल मैच ड्रॉ भी होता है तो ईस्ट जोन की टीम साल 2026 दलीप ट्रॉफी की चैंपियन बनेगी. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं और खिताब जीतते ही वह सबसे कम उम्र में चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. बता दें कि, ईस्ट जोन की टीम 14 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में पहुंची है और खिताबी सूखे को खत्म करने के बेहद करीब पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने पहनी ‘Non-Committal?’ लिखी टी-शर्ट, 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अजित अगरकर पर साधा निशाना!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines