हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, भारत के लिए बढ़ी टेंशन

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में आए दिन कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं. 11 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया. इंग्लैंड ने 89 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. अंक तालिका की ताजा अपडेट आप नीचे देख सकते हैं.

विज्ञापन

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में 11 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 89 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने अंक तालिका में बड़ा धमाका कर दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पॉइंट्स टेबल में बाजी मार ली. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर अपना स्थान हासिल कर लिया.

ऐसा है टॉप-5 का हाल

श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड 6 अंक के साथ टॉप पर है. दूसरे नंबर पर 5 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया विराजमान है. वहीं भारतीय टीम भी 3 मैच में 2 जीत और 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका चौथे स्थान पर 4 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है.

भारत की बात करें तो आने वाले मैच में मेन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलया, इंग्लैंड को हराना होगा. ये टीमें शानदार फॉर्म में है. दो और हार भारत को सेमीफाइनल से काफी पीछे ढकेल देगी. ऐसे में दोनों टीमों की शानदार फॉर्म भारत के लिए टेंशन है.

विज्ञापन

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 की अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेटाईकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड महिला330006+1.864
ऑस्ट्रेलिया महिला320015+1.960
भारत महिला321004+0.953
दक्षिण अफ्रीका महिला321004-0.888
न्यूज़ीलैंड महिला312002-0.245
बांग्लादेश महिला312002-0.357
श्रीलंका महिला302011-1.515
पाकिस्तान महिला303000-1.887

ये भी पढ़ें: T20I इतिहास का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया

मैच पर एक नजर

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे, कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 117 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा कोई भी बैटर अर्धशतक नहीं जमा सका. ब्रंट के अलावा टैमी ब्यूमोंट ने 32 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 45.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 164 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड ने 89 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs WI: कप्तानी के बाद शुभमन गिल ने हासिल की अब रोहित शर्मा से ये कुर्सी, विराट को भी छोड़ा पीछे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola