ICC Women’s T20 World Cup 2024: 3 अक्टूबर से शुरू होगा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच

ICC Women’s T20 World Cup 2024: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। इस बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पिछली बार टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

ind vs - 2024-09-29T213328.412

ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पहले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश में होना था। लेकिन वहां पर राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ट्रांसफर किया गया था। अब ये आईसीसी टूर्नामेंट शारजाह और दुबई में आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 03 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को दुबई में मैच खेला जाएगा। इसके अलावा गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 05 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन

दो ग्रुप में बांटा गया है टीम को

इस बार विमेंस T20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड है।

विज्ञापन

जानें कितने बजे से शुरू होगा मैच

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। वहीं, इस टूर्नामेंट मैच में दो शिफ्ट में होंगे। मैच भारतीय समयानुसार 5:30 PM और शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव आएंगे। इसके अलावा आप लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।अगर आप के पास डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस रही तो), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस रही तो), सजना सजीवन

विज्ञापन

ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेट कीपर), तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर

नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट और प्रिया मिश्रा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ