ICC Women’s T20 World Cup 2024 Semi Final: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 ज्यादातर टीमों के 3-3 मैच हो चुके हैं। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। 10 टीमों के 5-5 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। अब ग्रुप-ए और ग्रुप-बी से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। जहां एक तरफ ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर बनी हुई तो वहीं ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश को हराकर पहले पायदान पर बनी हुई है।
ग्रुप-ए में इन 3 टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग
ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने तीनों मैच जीतकर पहले पायदान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा टीम इंडिया 3 में से 2 मैच जीतने के बाद 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अब पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीत जाती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी बढ़ जाएंगे। लेकिन अंत में पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड पर भी जीत हासिल करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने इस नियम में किया बड़ा बदलाव, बल्लेबाजों को होगा तगड़ा नुकसान!
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: पॉइंट्स टेबल में किस स्थान पर भारत, नंबर-1 बनी वेस्टइंडीज
वहीं टीम इंडिया का भी अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसको ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। पहले मैच में कीवी टीम ने भारत को हराया था, इसके बाद न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिससे टीम का नेट रनरेट थोड़ा खराब हो गया था। अब न्यूजीलैंड के अगले 2 मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ होंगे।
ग्रुप-बी में इन 3 टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग
ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज की टीम पहले स्थान पर आ गई है। वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बढ़ गई है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इंग्लैंड ने अभी तक 2 ही मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: पहले दिन 19 मैच, 38 टीमें ले रही हिस्सा, 2 फेज में खेला जाएगा टूर्नामेंट
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines