ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत आज से यूएई में हो रही है। आज टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में बांग्लादेश का सामना स्कॉटलैंड से होगा ये मैच दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरे मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होगी। ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। पाकिस्तान और श्रीलंका का रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में लगभग बराबर का रहा है। पाकिस्तान की कमान फातिमा सना के हाथ में हैं तो वहीं उनके सामने श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु होंगी।
पाकिस्तान और श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें 20 बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से 10 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है तो वहीं 9 मैचों में श्रीलंका ने बाजी मारी है। एशिया कप के बाद से श्रीलंका के हौसले काफी बुलंद है। श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इसके अलावा वार्मअप मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान की टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है।
ऐसा रहेगा शारजाह का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शारजाह में दिन के समय धूप रहेगी, इसके अलावा बारिश के बेहद कम चांस है। ऐसे में दोनों टीमों के भी एक रोमांचक मुकाबला फैंस को देखने के लिए मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगा एक साल का बैन, ICC ने लिया बड़ा एक्शन
पाकिस्तान की टीम
फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), ओमैमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, आलिया रियाज, तुबा हसन, गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, टी रुबाब।
श्रीलंका की टीम
चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, विश्मी राजपक्षे, सुगंधिका कुमारी, हर्षिता मदावी, अमा कंचना, सचिनी निसानसाला, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा, अमा कंचना।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज क्रिकेट की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट आई सामने, कई बड़े खिलाड़ियों का कटा पत्ता
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines