ICC Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की रेस को रोमांचक कर दिया है। वहीं न्यूजीलैंड की जीत और श्रीलंका की हार से टीम इंडिया की टेंशन भी थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो जाती है। अब न्यूजीलैंड के पॉइंट्स टेबल में भारत के बराबर अंक हो गए हैं लेकिन टीम इंडिया नेट रनरेट बेहतर होने के चलते दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर है।
ऑस्ट्रेलिया को हराना जरुरी!
भारतीय टीम का मुकाबला आज विश्व कप की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। वहीं अब टीम इंडिया ये मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगी। अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत जाती है तो उसका सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को हरा देती है तो फिर टीम इंडिया को दूसरी टीमों के मैचों पर निर्भर रहना होगा और अंत में नेट रनरेट से भी फैसला हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल की रेस से 3 टीमें बाहर! 7 में छिड़ी जंग
न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मैच
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 12 अक्टूबर को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मैच को कीवी टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई थी। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली।
इसके बाद 116 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जॉर्जिया प्लिम्मर ने 44 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। जिसमे चार चौके शामिल थे। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को ओर ज्यादा मजबूत किया है।
ये भी पढ़ें:- एशिया कप 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित के चहेते खिलाड़ी को मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
19 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
22 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines