ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बीते दिन भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा था। सेमीफाइनल की अपनी राह को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना जरुरी था। टीम इंडिया ने इस मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता उतना आसान नहीं है, अब भारत के रास्ते में उसका सबसे बड़ा दुश्मन रोड़ा बन सकता है।
भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती
भारतीय टीम को अभी तक इस टूर्नामेंट में 2 जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को एकमात्र हार न्यूजीलैंड के हाथों मिली थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। अब टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। भारत के ये आखिरी लीग मुकाबला होगा जो 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं अगर टीम इंडिया इस मैच को हार जाती है तो उसके लिए आगे राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम ने चखा टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत का स्वाद, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम
भारत ने श्रीलंका को 82 रनों से चटाई धूल
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत ने महज 27 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में हरमन ने 8 चौके और एक छक्का लगाया था।
इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 50 और शेफाली वर्मा ने 43 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की टीम महज 90 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत की तरफ इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। गेंदबाजी करते हुए अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने 3-3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा रेणुका ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- करो या मरो मैच में हरमनप्रीत ने मचाई बल्ले से तबाही, ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, मंधाना का रिकॉर्ड ध्वस्त
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
15 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines