Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में नहीं होगा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप, इस देश की हुई बल्ले-बल्ले, यहां खेले जाएंगे सारे मुकाबले

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में मौजूदा हालात ठीक नहीं है। तख्तापलट के बाद से ही वहां पर हिंसा नहीं थमी नहीं है। इसी बीच महिला टी20 विश्व कप को को लेकर आईसीसी ने एक बड़ा फैसला लिया है।

ind vs (67)

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए महिला टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट कर दिया गया है। अब टी20 विश्व कप 3 से 20 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन

आईसीसी ने जारी किया बयान

आईसीसी ने जारी किए अपने बयान में कहा, ‘विमेंस क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के मेगा इवेंट का नौवां संस्करण अब संयुक्त अरब अमीरात में होगा, जिसका आयोजन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) करेगा। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच यूएई के दो स्थानों दुबई और शारजाह में होंगे। इसको लेकर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, ‘बांग्लादेश का विमेंस टी 20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ना करना शर्म की बात है। हम इस बात को जानते हैं कि बांग्लादेश इस वर्ल्ड कप को यादगार बना सकता था।’

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस इवेंट की मेजबानी के लिए उन्होंने हर संभव रास्ते तलाशे, लेकिन इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले टीमों की सरकारों की तरफ से ट्रैवल गाइडलाइंस आने के बाद यह संभव नहीं था। हालांकि वो इस टूर्नामेंट के मेजबान बने रहेंगे। हम फ्यूचर में बांग्लादेश में आईसीसी इवेंट कराने के लिए उत्सुक हैं।’

10 टीमें ले रही हैं हिस्सा

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये देश भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ