Women T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर को हो रहा है। उससे पहले वॉर्म अप मैच खेले जा रहे हैं। वॉर्म अप मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला स्कॉटलैंड की महिला टीम के साथ हुआ। इस मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप से पहले स्कॉटलैंड जैसी अपने से कमजोर टीम से हार के बाद पाकिस्तान टीम की किरकरी हो रही है। स्कॉटलैंड की बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।
टी20 विश्व कप 2024 से पहले खुली पाक की पोल
वॉर्म अप मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे। वॉर्म अप मैच में पाकिस्तान का टॉप बॉर्डर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। जिससे टीम की तैयारियों की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि मुनीबा और ओमैमा ने टीम के लिए अच्छी साझेदारी की थी। ओमैमा ने इस मैच में 30 तो मुनीबा ने 27 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- SL vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli पर भारी पड़े केन विलियमसन, छोटी सी पारी से बनाया रिकॉर्ड
स्कॉटलैंड ने आसानी से हासिल किया टारगेट
मैच में 133 रन के लक्ष्य को स्कॉटलैंड की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया था। स्कॉटलैंड ने वॉर्म अप मैच को 18 ओवर में महज 2 विकेट खोकर जीत लिया था। स्कॉटलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सारा ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा होर्ले ने 48 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने इस मैच को 12 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया था।
भारतीय टीम का आज होगा मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपना एकमात्र वॉर्म अप मैच खेलने वाली है। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के सामने आज वेस्टइंडीज की चुनौती होने वाली है। इस वॉर्म अप मैच को जीतकर टीम इंडिया अपनी टी20 विश्व कप की तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines