ICC Women T20 World Cup 2024: आईसीसी की ओर से अक्टूबर में शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। बांग्लादेश में आयोजित होने वाला ये टूर्नामेंट अब UAE में खेला जाएगा। बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते इस टूर्नामेंट को बांग्लादेश से UAE शिफ्ट किया गया है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए पूरा शेड्यूल भी जारी किया है। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और शारजाह के मैदान में खेले जाएंगे।
115 रुपये में मिलेगा टिकट
आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टिकट का दाम बेहद कम रखा है। स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा दर्शक पहुंचे इसके लिए आईसीसी ने टिकट का दाम केवल 5 दिरहम रखा है। जोकि भारतीय मुद्रा में करीब 115 रुपये है। इस टिकट को आईसीसी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। आईसीसी ने टिकट के दाम जारी करने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को चुना। जहां लेजर शो के माध्यम से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टिकट के दाम जारी किए गए।
इन्हें मुफ्त में दिया जाएगा प्रवेश
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए टिकट नहीं रखा है। इन सभी लोगों को मुफ्त में स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसा करने के पीछे आईसीसी का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा युवा लोग मैच देखने के लिए पहुंचें।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया टीम की बेइज्जती! सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं मिली ‘कटोरी’
10 टीमें ले रही हैं हिस्सा
आईसीसी की महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीम को शामिल किया गया है। दोनों ग्रुपों से टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। शारजाह के मैदान पर 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 20 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर फाइनल मैच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें;- अब पाकिस्तान नहीं करेगा इस टूर्नामेंट का आयोजन, अचानक से लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines