ICC Women T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब टूर्नामेंट के सभी मैच बांग्लादेश की बजाय UAE में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपनी चुनौती पेश करेगी, जहां एक बार फिर टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई में खेला जाएगा, जबकि शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया का पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा और यह मैच भी दुबई में होगा।
दो ग्रुपों में बांटी गई टीमें
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए 2 ग्रुप बनाए हैं। ग्रुप-A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है। ग्रुप-B में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, वर्ल्ड कप का पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले सभी टीमें वार्म अप मैच भी खेलती हुईं नजर आएंगी।
कैसा है टूर्नामेंट का फॉर्मेट?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। हर टीम ग्रुप स्टेज में 4-4 मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप की 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक ‘रिजर्व डे’ रखा गया है।
ये भी पढ़ें: WWE के दिग्गज खिलाड़ी का कैंसर से हुआ निधन, सदमे में डूबे फैंस
6 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान
टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया दुबई के मैदान पर खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं 9 अक्टूबर को टीम इंडिया श्रीलंका से मैच खेलती हुई नजर आएगी। ग्रुप चरण में भारत चौथा मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं टीम इंडिया का पहला वॉर्म-अप मैच वेस्टइंडीज से और दूसरा साउथ अफ्रीका से होगा।
यहां देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
- 3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
- 3 अक्टूबर गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
- 4 अक्टूबर, शुक्रवार, साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
- 4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
- 5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
- 5 अक्टूबर, शनिवार, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
- 6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
- 6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
- 7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह
- 8 अक्टूबर, मंगलवार, आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
- 9 अक्टूबर, बुधवार, साउथ अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
- 9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
- 10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
- 11 अक्टूबर, शुक्रवार, आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
- 12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
- 12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, दुबई
- 13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
- 13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह
- 14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
- 15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई,
- 17 अक्टूबर, गुरुवार, पहला सेमीफाइनल, दुबई
- 18 अक्टूबर, शुक्रवार, दूसरा सेमीफाइनल, शारजाह
- 20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 19 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines