ICC U19 Womens T20 World Cup: अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच में टीम इंडिया की गोंगाडी तृषा का धमाल देखने को मिला है। गोंगाडी तृषा ने इस मैच में स्कॉटलैंड की गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही गोंगाडी तृषा ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है।
शतक बनाने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर
साल 2023 में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला एडिशन खेला गया था, हालांकि उस दौरान कोई भी बल्लेबाज शतक बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं थीं। वहीं अब दूसरे एडिशन में भारत की गोंगाडी तृषा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। 53 गेंदों पर गोंगाडी तृषा ने अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा गोंगाडी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं हैं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: अंतिम लीग मैचों से बाहर हुए ये 5 धुरंधर, अब विराट-राहुल मचाएंगे धमाल
गोंगाडी ने खेली 110 रन की पारी
त्रिशा 59 गेंदों पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी पारी की बदौलत भारत ने बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। त्रिशा ने जी कमलिनी के साथ पहले विकेट के लिए 147 रनों की बड़ी साझेदारी भी की, जिन्होंने 42 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 51 रन बनाए।
19 वर्षीय त्रिशा अंडर-19 महिला एशिया कप में भारत के लिए स्टार परफॉर्मर रहीं थीं, जहां वह शीर्ष रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। पांच मैचों में त्रिशा ने 53 की औसत और 120.45 की स्ट्राइक-रेट से 159 रन बनाए थे। जिससे भारत को लगातार जीत हासिल करने में मदद मिली थी। त्रिशा मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें:- रेलवे के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, किस पोजीशन पर खेलेंगे विराट?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines