ICC Test Team Ranking: आईसीसी ने टेस्ट टीम की ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम का जलवा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने अब भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई है। वहीं टीम इंडिया अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम के अब 124 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के 120 रेटिंग प्वाइंट्स है।
दोनों टीमों के प्वाइंट्स में 4 अंकों का अंतर है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम 109 अंको के साथ तीसरे नंबर पर है। टीम इंडिया ने आईपीएल 2024 से पहले इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसको भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था। इसके साथ ही टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई थी लेकिन अब एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया ने नंबर एक पर कब्जा कर लिया है।
आईसीसी टेस्ट टीमों की रैंकिंग लिस्ट
1. ऑस्ट्रेलिया – 124 प्वाइंट्स
2. भारत- 120 प्वाइंट्स
3. इंग्लैंड- 109 प्वाइंट्स
4. साउथ अफ्रीका- 103 प्वाइंट्स
5. न्यूजीलैंड- 96 प्वाइंट्स
6. पाकिस्तान- 89 प्वाइंट्स
वनडे और टी20 में भारत नंबर वन
भारतीय टीम अभी भी वनडे और टी20 टीम रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है। वनडे क्रिकेट में 122 अंकों के साथ टीम इंडिया पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम 116 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं 112 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है।
इसके अलावा टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया 264 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 257 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं इंग्लैंड की टीम 252 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, PCB मेडिकल चीफ ने दिया इस्तीफा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पहली बार हुआ ऐसा, प्लेऑफ में नही पहुंची एक भी टीम; आधा सीजन हुआ खत्म
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिंकू से मिले कप्तान रोहित शर्मा, क्या अभी है बल्लेबाज के लिए चांस?
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
20 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
48 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
52 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines