ICC Test Rankings: आईसीसी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स की ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। बात अगर टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की करे तो जायसवाल को आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जायसवाल ने काफी खतरनाक बल्लेबाजी की थी। इस सीरीज में जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। वहीं इस सीरीज में जायसवाल के बल्ले से 2 शानदार दोहरे शतक भी निकले थे। इस शानदार प्रदर्शन का फायदा अब जायसवाल को आईसीसी रैंकिंग में हुआ है।
जायसवाल के साथ दो और भारतीय टाप-10 में
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसावल 740 प्वाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 751 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर तो वहीं विराट कोहली 737 प्वाइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं। इसके अलावा पहले स्थान पर 859 प्वाइंट्स के साथ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन मौजूद हैं। वहीं जो रूट दूसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इंग्लैंड सीरीज में जायसवाल ने कमाल
हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। जिसको टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में टीम इंडिया को महज एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा था। बाकी सभी मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। इस सीरीज में जायसवाल के बल्ले ने खूब आग उगली। 2 दोहरे शतक के साथ जायसवाल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। इससे पहले यशस्वी जायसावल को आईसीसी की तरफ से एक और बड़ा तोहफा मिला था। जायसवाल को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ भी चुना गया था।
जायसवाल के अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। रोहित शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी और दो शतक भी लगाए थे। रोहित ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में 5 स्थानों की छलांग लगाई है।
ये भी पढ़ें:- ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, भारत के ही दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर 1 गेंदबाज का ताज
ये भी पढ़ें:- कैटरिंग से शुरू हुआ इस खिलाड़ी का सफर, आज दुनिया के टॉप-5 गेंदबाजों में शुमार
ये भी पढ़ें:- ‘मैं खेलूंगा’… मुशीर खान ने दिलाई सचिन तेंदुलकर की याद, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
30 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines