IND vs ENG: लॉर्ड्स में मिली हार के बाद रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान, इंग्लिश क्रिकेटर बना नंबर-1

आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैकिंग में कई भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। जबकि जो रूट एकबार फिर से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England Test: टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से टीम इंडिया को 1 ही मैच में जीत मिल पाई है, तीसरा मैच टीम इंडिया जीत सकती थी लेकिन इंग्लैंड की घातक गेंदबादी के सामने ऐसा हो न सका और भारतीय टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद अब कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग्स में नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को पहुंचा नुकसान

लॉर्ड्स टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पहली पारी में उन्होंने 13 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में यशस्वी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इस खराब प्रदर्शन का नुकसान उनको आईसीसी ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में हुआ है। यशस्वी को एक पायदान का नुकसान हुआ है। इस मैच से पहले जायसवाल चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब ये खिलाड़ी पांचवें पायदान पर खिसक गया है। कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन भी लॉर्ड्स में अच्छा नहीं रहा था और उनको 3 पायदान का नुकसान हुआ है। गिल पहले छठे स्थान पर थे, लेकिन अब 9वें पायदान पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है। पंत अब नंबर-8 पर आ गए हैं।

विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते इन दोनों खिलाड़ियों को रैंकिंग्स में फायदा पहुंचा है। केएल राहुल को 5 स्थान का फायदा पहुंचा है। इस मैच से पहले राहुल 40वें पायदान पर थे, लेकिन अब 35वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा भी 5 पायदान की बढ़त के साथ 39 से 34वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा जडेजा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अभी भी पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं जो रूट एक बार फिर से पहले पायदान पर आ गए हैं।

विज्ञापन

बॉलिंग रैंकिंग में वाशिंगटन सुंदर को हुआ फायदा

लॉर्ड्स टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला था, दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए सुंदर ने 4 विकेट भी अपने नाम किए थे। जिसका फायदा सुंदर को आईसीसी रैंकिंग में मिला है। इस मैच से पहले वाशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 58वें पायदान पर थे, लेकिन अब ये गेंदबाज 46वें स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ