Yashasvi Jaiswal ICC Test Ranking : भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस समय इंग्लैंड के गेंदबाजों की टेस्ट में जमकर धुलाई कर रहे हैं। पहले विशाखापट्टनम टेस्ट में दोहरा शतक ठोकने के बाद उन्होंने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में भी दोहरा शतक ठोक दिया है। जिसके बाद इस युवा सलामी बल्लेबाज को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। जायसवाल ने टेस्ट रैंकिंग में 14 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके इस समय 699 अंक हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ अभी भी दो टेस्ट मैच शेष हैं और जायसवाल जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं। उसे देख कर लग रहा है कि सीरीज खत्म होने तक वह टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।
टॉप 15 में चार भारतीय
आईसीसी ने हाल ही में ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जिसमें टॉप 15 में चार भारतीय अपना स्थान पक्का कर चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप 10 में 7वें स्थान पर हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 11वें स्थान पर कब्जा कर रखा है। फिर इसके बाद 14वें स्थान पर भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विराजमान हैं और अब 15वें स्थान पर यशस्वी जायसवाल पहुंच गए हैं। इसके बाद अब टॉप 15 में चार भारतीय बल्लेबाज अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: 2 विजेता टीमों में सरफराज खान को खरीदने की मची होड़! अभी भी कैसे खेल सकता है बल्लेबाज
टॉप पर केन विलियम्सन का कब्जा
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन काफी शानदार फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विजयी शतक लगाया था। विलियम्सन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए थे। जिसके बाद उन्होंने 133 रन की नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन की इस शतकीय पारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट इतिहास की पहली सीरीज अपने नाम की।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन बन सकते हैं अगले Test कप्तान? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया इशारा
यशस्वी जायसवाल कमाल की फॉर्म में
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जायसवाल अभी तक इस सीरीज में 500 से अधिक रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा दो दोहरे शतक भी जड़े हैं। इस युवा बल्लेबाजी की तारीफ हर दिग्गज खिलाड़ी करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं 22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल सीरीज में ऐसे ही तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो वह सीरीज खत्म होने तक टॉप 10 में अपनी जगह बना लेंगे। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अभी तक सिर्फ 7 टेस्ट मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines