ICC T20I Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार, 9 सितंबर को मेंस टी20I की नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने एक साथ 60 से ज्यादा स्थानों की छलांग लगाई है. हालांकि, टॉप-10 रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं.
एस्टरहुइजन ने 65 और प्रीटोरियस ने 61 पायदान की लगाई छलांग
ICC की नई टी20I रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने जबरदस्त छलांग लगाई है. एक तरफ एस्टरहुइजन ने 65 स्थानों की छलांग लगाई है, तो दूसरी तरफ प्रीटोरियस ने 61 पायदान की छलांग मारी है. इन दोनों बल्लेबाजों को जिम्बाब्वे और नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. एस्टरहुइजन ने पहले नामीबिया के खिलाफ मैच में 88 रनों की पारी खेली थी और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 रन बनाए.
इस शानदार प्रदर्शन के बाद एस्टरहुइजन 65 स्थानों की छलांग के साथ सीधे 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग अंक 627 हो गए हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वहीं, प्रीटोरियस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में 22 रन बनाए और अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 94 रन ठोक डाले. इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इन पारियों के बाद प्रीटोरियस ने 61 स्थानों की छलांग लगाकर 43वें स्थान पर आ गए हैं.
ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार
ICC टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले स्थान पर काबिज हैं. ईशान के खाते में 910 रेटिंग अंक है. उनके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 848 की रेटिंग अंक के साथ मौजूद हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा 819 रेटिंग अंक के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. फिल साल्ट को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 5वें नंबर पर खिसक गए हैं. श्रीलंका के पथुम निशंका 751 रेटिंग अंक के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines