हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC T20I Rankings: ईशान किशन के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक शर्मा ठोक रहे दावेदारी, रदरफोर्ड ने लगाई लंबी छलांग

ICC T20I Rankings: आईसीसी टी20I रैंकिंग में नंबर-1 की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है. ईशान किशन की बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है. अभिषेक शर्मा पहले स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
ईशान किशन T20I रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं (PIC Credit - X)

ICC T20I Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने नई टी20I रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिले हैं और नंबर-1 की जंग और भी दिलचस्प हो गई है. फिलहाल ईशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा उनके बेहद करीब पहुंच गए हैं और दोनों के बीच अंतर बहुत कम हो गया है. वहीं, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद शेरफेन रदरफोर्ड को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है.

ईशान किशन नंबर-1 पर काबिज, अभिषेक पहुंचे बेहद करीब

आईसीसी की ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार विकेटकी पर बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं. उनके खाते में फिलहाल 893 रेटिंग अंक हैं. वहीं, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा 884 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. दोनों के बीच सिर्फ 9 रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है, जो बेहद ही कम है. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दोनों बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर अपने स्थान को और भी मजबूत करना चाहेंगे.

ऐसे में अभिषेक, ईशान को पीछे भी छोड़कर फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज भी हो सकते हैं. वहीं, पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और अभिषेक के बेहद करीब पहुंच गए हैं. साहिबजादा के खाते में 883 रेटिंग अंक हैं और वह अभिषेक से सिर्फ एक पॉइंट्स पीछे हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने चौथे स्थान पर मौजूद

ईशान और अभिषेक के अलावा भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर आईसीसी टी20I रैंकिंग के टॉप-5 में शामिल हैं. श्रेयस ने पिछले सप्ताह लंबी छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया था और उन्होंने अपने स्थान को बरकरार रखा है. उनके पास 798 रेटिंग अंक हैं. इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, डेवाल्ड ब्रेविस और फिल साल्ट क्रमश: 5वें, छठे, 7वें और आठवें स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप 2 स्थानों की छलांग लगाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 759 रेटिंग अंक हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन

तिलक वर्मा को नुकसान, शेरफेन रदफोर्ड ने लगाई लंबी छलांग

हालांकि, भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. तिलक एक स्थान नीचे खिसक कर 10वें नंबर पर आ गए हैं. उनके पास 726 रेटिंग अंक हैं. वहीं, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शेरफेन रदफोर्ड ने छह स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 634 रेटिंग अंक हैं.

ये भी पढ़ें- VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा, फैंस का प्यार देख गदगद हुए रन मशीन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola