T20 World Cup Schedule Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हो सकता है. पाकिस्तान टीम भारत आकर वर्ल्ड कप नहीं खेल रही है. उनके सभी मैच श्रीलंका में हो रहे हैं. इसके अलावा श्रीलंका भी को-होस्ट होने के नाते अपने देश में ही मैच खेल रही है. ICC ने नवंबर 2025 में टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया था. उस समय साफ हो गया था कि पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया, तो फिर भारत के बजाय नॉकआउट मैच श्रीलंका में होंगे. एक नया अपडेट आया है कि अगर श्रीलंका ने क्वालीफाई किया, तो उनके मैच भी भारत में नहीं, बल्कि अपने देश में होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी नॉकआउट मैच भारत में होने वाले हैं. पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर स्थिति बदल सकती है. अब ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ICC ने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है. सेमीफाइनल 1 का वेन्यू अभी तय नहीं है. यह कोलंबो या कोलकाता में हो सकता है.

---विज्ञापन---

ICC ने स्टेटमेंट में कहा, 'सेमीफाइनल 1 मैच कोलकाता या कोलंबो में होगा. अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, तो वो 4 मार्च को कोलंबो में खेलेंगे. अगर पाकिस्तान टीम आगे नहीं बढ़ी लेकिन श्रीलंका ने क्वालीफाई कर लिया और उनका मैच भारत के बजाय किसी अन्य टीम से हुआ, तो श्रीलंका सेमीफाइनल 1 कोलंबो में खेलेगी.'

---विज्ञापन---

कैसा है टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का हाल?

ग्रुप 1 का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
वेस्टइंडीज110025.350
साउथ अफ्रीका 110023.800
भारत 10100-3.800
जिम्बाब्वे 10100-5.350

ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
इंग्लैंड 110022.550
न्यूजीलैंड 100110.000
पाकिस्तान 100110.000
श्रीलंका 10100-2.550