T20 World Cup 2024 Super-8 Calculation: वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद सुपर-8 का समीकरण भी सुलझ चुका है। वेस्टइंडीज ने भी सुपर-8 के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी और उसका क्वालीफाई करना भी लगभग तय हो गया है। वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 18वां मुकाबला युगांडा के खिलाफ खेला। इस मैच में वेस्टइंडीज की एकतरफा जीत हुई है। कैरिबियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 173 का स्कोर बनाया था, इसके जवाब में युगांडा सिर्फ 39 के स्कोर पर ऑल आउट हो गया। इसके साथ ही सुपर-8 की गुत्थी भी सुलझती दिख रही है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड हो सकती है बाहर…AUS की जीत ने बदल दिया समीकरण
ग्रुप सी की दोनों टीमें तय
वेस्टइंडीज और युगांडा दोनों टीमें ग्रुप सी में शामिल हैं। बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2024 के लिए सभी 20 टीमों को कुल 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप सी की दोनों टीमें लगभग तय हो चुकी है, जो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी। अफगानिस्तान इस ग्रुप में 2 मैचों में 4 प्वाइंट्स और +5.225 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा वेस्टइंडीज भी 2 मैचों में 4 प्वाइंट्स और +3.574 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों का नेट रन रेट काफी शानदार है। ऐसे में दोनों ही टीमें एक मैच जीतने के साथ ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
ये भी पढ़ें:- युगांडा ने बनाया T20 WC इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, वेस्टइंडीज को मिली एकतरफा जीत
ये 7 टीमें क्वालिफिकेशन की रेस में आगे
ग्रुप ए में अमेरिका 2 मैचों में 2 जीत दर्ज कर 4 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत ने भी अभी तक खेले गए एकमात्र मैच में जीत हासिल कर ली है और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में ये दोनों टीमें ग्रुप ए से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करती दिख रही है। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया 2 मैच खेलकर दोनों मैचों में जीत हासिल कर चुका है। ऐसे में वह भी सुपर 8 के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकता है। अब ग्रुप डी से भी साउथ अफ्रीका ने भी अभी तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है और बांग्लादेश ने भी अभी तक खेले गए एकमात्र मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में ये दोनों टीमें भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। ऐसे में जो 7 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं, उनमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
14 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
37 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines