T20 World Cup 2024 India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9 जून को यूएसए के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच को लेकर करोड़ों फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है, वह हाईवोल्टेज होता है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 9 जून को होने वाला भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी रोमांचक होने वाला है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर भारत को इस मैच में हार मिलती है, तो इसका अंजाम क्या होगा। क्या टीम इंडिया विश्व कप की रेस से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अगर सुपर ओवर भी हो जाए टाई, तो कैसे निकलेगा मैच का नतीजा?
भारत हारा तो ये होगा अंजाम
भारत और पाकिस्तान के बीच आज से पहले विश्व कप के कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच टीम इंडिया के नाम रहा, जबकि एक मैच पाकिस्तान ने जीता है। पाकिस्तान ने भारत को दसों विकेट से मात दी थी। अब दोनों के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप में छठी बार भिड़ंत होने वाली है। इस विश्व कप में सभी 20 टीमों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 5-5 टीमें हैं। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है, जिनमें टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड भी शामिल है। प्रत्येक ग्रुप से टॉप की 2 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेगी। ऐसे में अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार भी जाती है और बाकी के तीनों मैच जीत जाती है, तो भी भारत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पाकिस्तान से हारने के बाद भी भारत ए1 टीम की पोजीशन पर ही रहेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: लाइव मैच में ‘गुलु-गुलु’, भारत-बांग्लादेश मैच में कपल के रोमांस का वीडियो वायरल
पाकिस्तान हारा तो क्या होगा
दूसरी ओर अगर पाकिस्तान भारत को मुकाबला हरा देता है और बाकी के 3 मैचों को भी अपने नाम कर लेता है, तो भी पाकिस्तान ए2 पर ही विराजमान रहेगा। अगर भारत किसी भी तरह टॉप 2 में रहता है, तो चारों मैच जीतकर भी पाकिस्तान भारत से आगे नहीं हो पाएगा। इससे साफ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद भी पाकिस्तान से आगे रह सकती है। यह इसलिए होगा क्योंकि टीम इंडिया की रैंकिंग पाकिस्तान से अच्छी है। लेकिन अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ हारता है, तो ट्रॉफी की रेस से बाहर वह भी नहीं होगा, लेकिन उसके लिए भी यही शर्त है कि पाकिस्तान को बाकी के तीनों मैच जीतने होंगे, या फिर 2 मैच अच्छा नेट रन रेट के साथ जीतना होगा।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
28 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines