T20 World Cup 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में किया गया था। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच अमेरिका में खेले गए थे, जबकि अंत के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले गए थे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में अमेरिका में जो भी मैच खेले गए थे वहां बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था। इन पिचों पर गेंदबाजों के सामने बल्लेबाज पूरी तरह से जूझते रहे थे। इसके बाद आरोप लगने लगे थे कि अमेरिका की पिच मानकों के अनुसार नहीं बनाई गईं थी, जिससे मैचों के परिणामों पर खासा असर पड़ा। अब आईसीसी की ओर से वर्ल्ड कप की पिच को लेकर रेटिंग जारी की गई है, जिसमें वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की पिच को सबसे बेहतरीन पिच माना गया है।
ICC ने जारी की पिच रिपोर्ट
आईसीसी मैच रेफरी की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सभी मैदानों पर खेले गए मैचों की पिच रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें आईसीसी की ओर से अमेरिका को राहत दी गई है। आईसीसी ने अमेरिका को क्लीन चिट दिया है और वहां पर खेले गए सभी मैचों की पिच को संतोषजनक माना है। इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच भी शामिल है, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हारी हुई बाजी छीनकर अपने नाम कर ली थी।
ये भी पढ़ें: मनु भाकर के डांस ने मचाया गदर, ‘काला चश्मा’ गाने पर बच्चों संग लगाए ठुमके; देखें Video
3 पिच में मिली खामी
आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में 3 पिचों को असंतोषजनक माना है। इसमें 2 पिच अमेरिका की, जबकि 1 पिच वेस्टइंडीज की थी। टूर्नामेंट में कुल 52 मैच खेले गए थे, जिसमें ICC की रेटिंग में 31 पिचों को संतोषजनक और 18 पिच को अच्छा माना गया है।
भारत के सभी मैचों की पिच रही अच्छी
भारत को ग्रुप स्टेज में अमेरिका में कुल 4 मैच खेलने थे। इसमें से एक मैच कनाडा के खिलाफ बारिश से रद्द हो गया था। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान, आयरलैंड और USA के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें से सभी मैच भारत ने जीते थे। इनके अलावा भारत ने सुपर-8 में तीन और सेमीफाइनल व फाइनल मैच भी टूर्नामेंट में खेले, जिसमें सभी पिच को संतोषजनक करार दिया गया है।
अफगानिस्तान को हुआ गहरा नुकसान
आईसीसी की रिपोर्ट में केवल 3 पिच को अंसतोषजनक करार दिया गया है। इसमें अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच भी शामिल है। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका का ये मैच वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में खेला गया था, जिसमें अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच के बाद ही पिच पर सवाल उठने लगे थे।
ये भी पढ़ें: क्या राजनीति में मैदान में उतरेंगी विनेश फोगाट? इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines