हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB के पूर्व खिलाड़ी पर ICC ने लिया कड़ा एक्शन, बड़ी वजह आई सामने

ICC: आरसीबी के पूर्व तेज गेंदबाज पर आईसीसी ने कड़ा एक्शन लिया है, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

ICC: आईसीसी ने आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर 10 दिसंबर को कड़ा एक्शन लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में अल्जारी जोसेफ को आचार संहित लेवल 1 का दोषी पाया गया है। आईसीसी ने जोसेफ पर सख्त फैसला सुनाते हुए मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। क्या है मामला आइए जानते हैं?

क्या रही वजह?

बांग्लादेश इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले वनडे मैच से पहले जोसेफ ने चौथे अंपायार से बहस की थी और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था। अंपायर ने जोसेफ से स्पाइक वाले जूते पहनकर मैदान में न जाने को कहा था। लेकिन जोसेफ ने अंपायर की बात मानने की बजाय उनसे बहसबाजी शुरू कर दी।

हालांकि बाद में जोसेफ ने अपनी गलती मान ली और जुर्माना स्वीकार कर लिया। जोसेफ के इस व्यवहार को आईसीसी ने आचार संहिता की धारा 2.3 का उल्लंघन माना और उनकी मैच फीस में 25 फीसदी कटौती की। जोसेफ ने पिछले 24 महीने में पहली बार ऐसा अपराध किया ऐसे में उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में जोसेफ का प्रदर्शन शानदार रहा था। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 4 विकेट झटके थे। वहीं पहले वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 2 विकेट अपने नाम किए।

जोसेफ को आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अपने दल का हिस्सा बनाया था। उन्होंने 3 मैचों में 1 विकेट झटका था। हालांकि आईपीएल 2025 ऑक्शन में तेज गेंदबाज को किसी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया। वह अनसोल्ड रहे थे।

विज्ञापन

 करियर पर एक नजर

वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ ने अब तक 37 टेस्ट मैचों में 111 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 74 वनडे मैचों में इस खिलाड़ी ने 121 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं 35 टी-20 मैचों में उन्होंने 52 विकेट चटकाए हैं। 28 साल के जोसेफ फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिराज-हेड विवाद में कूदे हरभजन सिंह, आईसीसी पर ही खड़े कर दिए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola