Jasprit Bumrah: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले मैच में भारत की 295 रन की प्रभावशाली जीत के दौरान आठ विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया।
बुमराह ने लगाई दो पायदान की छलांग
बुमराह के इस प्रदर्शन के दम पर दो पायदान की छलांग लगाई और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज के रूप में अपनी जगह फिर से हासिल कर ली।
यह भी पढ़ें: ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह फिर से बने नंबर वन गेंदबाज, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
पहली बार फरवरी में नंबर वन बने थे बुमराह
बुमराह पहली बार इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट लेने के बाद टॉप पर पहुंचे थे और इसके बाद अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद भी उन्होंने फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया था। लेकिन इसके बाद रबाडा ने उन्हें पछाड़ दिया। बुमराह के अलावा भारतीय टीम के उनके साथी मोहम्मद सिराज ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में पांच विकेट चटकाए थे, जिसके दम पर उन्होंने तीन स्थान का सुधार करते हुए 25वां स्थान हासिल किया है।
सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई थी कंगारू टीम
पर्थ में कंगारू बल्लेबाजों का बुमराह को खेलना लगभग असंभव था। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करते हुए बुमराह ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ध्वस्त करते हुए पहली पारी में पांच विकेट झटके थे, जिसकी वजह से कंगारू टीम सिर्फ 104 रनों पर ही सिमट गई थी। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए थे, लेकिन कंगारू टीम इस स्कोर को भी पार नहीं कर सकी।
यह भी पढ़ें: T20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले उर्विल पटेल कौन? जिन्होंने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
12 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
23 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines