ICC Rankings Dhruv Jurel, Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal: आईसीसी द्वारा बुधवार 28 फरवरी को ताजा रैंकिंग जारी की गई हैं। इस रैंकिंग की ताजा टेस्ट स्टैंडिंग में भारत के उभरते हुए सितारों का जलवा दिखा है। रांची टेस्ट में जीत के हीरो रहे प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव जुरेल को रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को भी ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायद हुआ है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में 55 रन की पारी खेली थी लेकिन फिर भी उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। तो विराट कोहली यह सीरीज खेल नहीं रहे हैं और उन्हें दो पोजीशन का नुकसान हुआ है।
आईसीसी ने ताजा रैंकिंग पर दिया अपडेट
ध्रुव जुरेल ने लगाई 31 स्थान की छलांग
भारत के लिए अभी सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलकर सुर्खियों में आए ध्रुव जुरेल ने 31 स्थान की छलांग लगाई है। वह रांची टेस्ट के बाद 100वें से 69वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं शुभमन गिल चार स्थान के फायदे के साथ अब 31वें स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी 12वें स्थान पर हैं तो रोहित शर्मा एक स्थान के नुकसान के साथ 13वें स्थान पर आ गए हैं।
टॉप 10 में विराट एकमात्र भारतीय
मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट ज्यादा खेला जा रहा है। इसलिए टेस्ट फॉर्मेट की रैंकिंग में ही बदलाव देखने को मिल रहे हैं। केन विलियम्सन ताजा रैंकिंग में भी टॉप पर मौजूद हैं। साथ ही 31वां टेस्ट शतक लगाने वाले जो रूट तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल मौजूदा भारतीय टीम के टॉप भारतीय हैं।
जायसवाल तीन स्थान की छलांग के साथ 12वें स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली टॉप 10 में मौजूद एकमात्र भारतीय हैं जो दो स्थान के नुकसान के साथ 9वें स्थान पर आ गए हैं। लेकिन विराट मौजूदा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।
गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप पर, रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में बरकरार हैं। रवींद्र जडेजा छठे स्थान पर हैं। अगर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग की बात करें तो रवींद्र जडेजा टॉप पर और रविचंद्रन अश्विन यहां भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अक्षर पटेल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे से पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ने तोड़ा खास नियम, क्या मुश्किल में फंस जाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
यह भी पढ़ें- आखिरी समय में बदल दिया टेस्ट मैच का स्थान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines