Zimbabwe vs Sri Lanka: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 2 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। श्रीलंका ने मेजबान जिम्बाब्वे को दोनों ही मैच में हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। हलांकि श्रीलंका को इस सीरीज जीतने से पहले बड़ा झटका लगा, क्योंकि आईसीसी ने सभी 11 खिलाड़ियों को कड़ी सजा सुनाई है। इन खिलाड़ियों ने अपनी सजा को भी स्वीकार कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
श्रीलंका के खिलाड़ियों को मिली कड़ी सजा
श्रीलंका ने पहला वनडे मैच 7 रनों से जीता था। इस मैच में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने स्लो ओवर रेट नियम का उल्लंघन किया था। दरअसल, श्रीलंका ने निर्धारित लक्ष्य से एक ओवर कम फेंक पाई। इसलिए ICC ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत श्रीलंका क्रिकेट टीम को दोषी पाया। ऐसे में सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों की मैच फीस में 5 प्रतिशत की कटौती हुई। इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया और सुनाई गई सजा को भी मान लिया।
ऐसा था दोनों मैच का हाल
श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 298 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 7 रनों से मुकाबला जीत लिया। वहीं दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277/7 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी श्रीलंका ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टी-20 सीरीज का होगा आगाज
2 मैचों की वनडे सीरीज के बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 3 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 6 सितंबर को होना है। वहीं आखिरी मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
56 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines