ICC ODI Rankings Update: आईसीसी की ओर से वनडे की ताजा रैकिंग जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में हाल ही में श्रीलंका के दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बंपर फायदा हुआ है। वहीं, टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को इस ताजा रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान ही काबिज हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ताजा रैंकिंग में कौन सा खिलाड़ी किस स्थान पर काबिज है।
दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ताजा रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ है। रोहित शर्मा तीसरे स्थान से एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं। बाबर आजम की कुल रेटिंग इस समय 824 है। जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की रेटिंग 765 की है। ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। शुभमन गिल दूसरे स्थान से एक स्थान पिछड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल की रेटिंग 763 की है।
टॉप-5 में तीन स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा
ताजा रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में भारत के 3 खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया है। रैंकिंग में पहले स्थान पर बाबर आजम (824) हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा (765), तीसरे स्थान पर शुभमन गिल (763) और चौथे स्थान पर विराट कोहली (746) काबिज हैं। इतनी ही रेटिंग के साथ आयरलैंड के हैरी टैक्टर भी हैं, जो 746 की रेटिंग के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में छठवें स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (728), सातवें स्थान पर डेविड वॉर्नर (723), आठवें स्थान पर श्रीलंका के पथुम निसंका (708), नौवें स्थान पर इंग्लैंड के डेविड मलान (707) और दसवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के रॉसे वनडर डुसेन (701) रेटिंग प्वाइंट के साथ मौजूद हैं।
वनडे क्रिकेट में टॉप-5 ऑलराउंडर
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर खिलाड़ी अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। उनका रेटिंग प्वाइंट 320 है। इस सूची में दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (292), तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (288), चौथे स्थान पर पापुआ न्यू गिनी के असद वला (248) और पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान (239) रेटिंग प्वाइंट के साथ मौजूद हैं।
वनडे क्रिकेट में टॉप-5 गेंदबाज
वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज 716 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (688), तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जेंपा (686), चौथे स्थान पर भारत के कुलदीप यादव (665) और पांचवें स्थान पर नामीबिया के बेर्नाड स्कोल्ट्स (657) रेटिंग प्वाइंट के साथ मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त