ICC ODI All Rounder Rankings : अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने का फायदा मिला है। आईसीसी ने बुधवार 14 फरवरी आईसीसी वनडे ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब हल हसन को पछाड़ते हुए टॉप स्थान पर पहुंचे। नबी के इस समय 314 अंक हैं, वहीं शाकिब हल हसन के 310 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ किया था दमदार प्रदर्शन
39 साल के मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। नबी श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। नबी ने 130 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन बनाए थे। जिसके बाद वह आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गए। जब नबी टॉप पोजीशन पर पहुंचे तो इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपना नाम किया। दरअसल नबी आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह खास रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान के नाम था जो 38 साल 8 महीने की उम्र में आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे।
शाकिब को लगा झटका
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब हल हसन लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शाकिब हल हसन टूर्नामेंट को बीच में छोड़ स्वदेश लौट गए थे। जिसके बाद उनकी आंखों में भी समस्या हो गई थी। जिसकी वजह से वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने शाकिब को कप्तानी के पद से भी हटा दिया है। शाकिब लगभग पांच साल से आईसीसी वनडे ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले पायदान पर विराजमान थे।
टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय
14 फरवरी बुधवार को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिर्फ एक भारतीय ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया। भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 209 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। जडेजा ने अपना आखिरी मुकाबला 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। जिसके बाद से उन्होंने कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है।
ये भी पढ़ें- ICC Rankings: मोहम्मद नबी बने नंबर 1 खिलाड़ी, टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय
ये भी पढ़ें- Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी में हुई 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, एक RCB का था हिस्सा!
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर दिग्गज ने किया सपोर्ट, फैंस बोले- ऐसे तो बुमराह को MI की कैप्टेंसी मिलनी चाहिए
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
22 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines