ICC Chairman Jay Shah: बीसीसीआई के मौजूदा सचिव और एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ICC के नए चेयरमैन चुने गए हैं। वह आगामी 1 दिसंबर को अपना पदभार संभालेंगे। इस पद पर जाने से पहले जय शाह ने बतौर एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर बहुत बड़ा ऐलान किया है। जय शाह के इस फैसले से भारत ही नहीं बल्कि एशिया के तमाम क्रिकेटरों को बंपर फायदा मिलेगा। इससे कई खिलाड़ियों की तकदीर भी बदल जाएगी।
जय शाह ने कौन से लिया फैसला
बीसीसीआई सचिव जय शाह की अध्यक्षता में एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने महिलाओं की अंडर-19 टी20 एशिया कप टूर्नामेंट कराए जाने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट में एशिया की युवा महिला क्रिकेटर अपना टैलेंट दिखाने के लिए उतरेंगी। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कई क्रिकटरों की तकदीर बदल जाएगी और उनका चयन देश की सीनियर टीम में भी हो सकेगा। इसका फायदा भारत की युवा क्रिकेटरों को भी समान रूप से मिलेगा।
महिला क्रिकेट के हित में लिया गया निर्णय
जय शाह का ये फैसला महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में नया कदम है। इससे पहले जय शाह की पहल पर ही अंडर-19 लेवल पर महिलाओं का टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कराया गया था। अब अंडर-19 एशिया कप का आयोजन महिला क्रिकेट को नए आयाम तक पहुंचाने का काम करेगा। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत में महिला क्रिकेटरों को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर वेतन देने का ऐलान किया था।
कब हो सकता है ये टूर्नामेंट
एशियाई क्रिकेट काउंसिल इसी साल दिसंबर के महीने में इस टूर्नामेंट का आयोजन करा सकता है। क्योंकि, उसके कुछ समय बाद ही अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन मलेशिया में प्रस्तावित है। हालांकि, अभी एशिया कप में टीमों की संख्या और टूर्नामेंट की मेजबानी कौन सा देश करेगा इसको लेकर चर्चा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि एशिया की 6 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया टीम की बेइज्जती! सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं मिली ‘कटोरी’
क्या बोले जय शाह
जय शाह ने अपने बयान में कहा कि ‘यह एशियाई क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है। महिला अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसके माध्यम से युवा लड़कियों को बड़े मंच पर अपना कौशल दिखाने का अवसर मिल सकेगा। इस पहल के जरिए एशिया में महिला क्रिकेट का भविष्य उज्जवल बनने वाला है। इन फैसलों के परिणाम क्या होंगे, यह सोचकर हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।‘
ये भी पढ़ें:- Video: क्या मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे रोहित शर्मा? जानें लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
16 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
21 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
46 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines