Mongolia vs Singapore: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर ए का 14वां मुकाबला मंगोलिया और सिंगापुर के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से मंगोलिया की टीम का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में मंगोलिया की पूरी टीम महज 10 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान मंगोलिया के पांच बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इससे पहले सिंगापुर के सामने मंगोलिया का इतना खराब प्रदर्शन देखने को मिल चुका है।
10 ओवर में बने महज 10 रन
दरअसल इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगोलिया की टीम पहले ओवर से लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। मंगोलिया का कोई भी बल्लेबाज सिंगापुर के गेंदबाजों को सामने ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। जिसके बाद 10 ओवर में पूरी मंगोलिया की टीम महज 10 रनों पर ही ढेर हो गई। मंगोलिया के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। मंगोलिया की तरफ से पांच बल्लेबाज 0, चार बल्लेबाजों ने 1-1 रन और दो बल्लेबाजों ने 2-2 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें;- वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जमा चुका है ये बल्लेबाज, गेंदबाजों पर जमकर बरपाया कहर
इस गेंदबाज ने झटके 6 विकेट
मंगोलिया के सामने एक बार फिर से सिंगापुर की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। सिंगापुर के गेंदबाज हर्ष भारद्वाज ने इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। हर्ष ने 4 ओवर में महज 3 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान हर्ष ने 2 ओवर मेडन भी डाले थे। हर्ष के अलावा अक्षय पूरी ने 2 और राहुल-रमेश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
हांगकांग के खिलाफ 17 पर ढेर हुई थी मंगोलिया
इससे पहले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर में ही हांगकांग के खिलाफ मंगोलिया का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। इस मैच में मंगोलिया की टीम हांगकांग के सामने 14.3 ओवर में महज 17 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में हांगकांग की तरफ से आयुष शुक्ला ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर और चारों ही मेडन डाले थे।
ये भी पढ़ें;- जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, ICU में है भर्ती
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
46 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines