अप्रैल महीने के ICC अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों को झटका, टीम इंडिया के फैंस के लिए बुरी खबर

आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट कर दिया है. हालांकि एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नॉमिनेट नहीं किया गया है, जो फैंस के लिए बुरी खबर है.

Cricket News - 2026-05-08T222523.755

आईसीसी ने 8 मई को अप्रैल महीन के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों के नाम नॉमिनेट कर दिए हैं. अप्रैल महीने में ज्यादातर एसोसिएट देशों ने सीरीज खेली है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को ही आईसीसी ने नॉमिनेट किया है. बांग्लादेश, ओमान और यूएई के खिलाड़ी को पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है. इसके अलावा महिला में साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट, श्रीलंकाई बल्लेबाज इमेषा दुलानी और ब्राजील की ऑलराउंडर खिलाड़ी लौरा कार्डोसा को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

पुरुष खिलाड़ियों में कौन-कौन शामिल?

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अप्रैल महीने के लिए पुरुष कैटेगिरी में बांग्लादेश के 23 वर्षीय खिलाड़ी नाहिद राणा का नाम शामिल है. उन्होंने घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 8 विकेट अपनी झोली में डाले थे. इसके अलावा ओमान के जतिंदर सिंह ने भी 53.20 के औसत से कुल 266 रन बनाए थे. नेपाल के खिलाफ उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी और 91 गेंदों में 139 रन बनाए थे. यूएई के तेज गेंदबाज अजय कुमार का नाम लिस्ट में तीसरा है. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 2 मैच में 3 विकेट और ओमान के खिलाफ एक मैच में 6 विकेट लिए थे. आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अप्रैल के लिए कोई भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है, क्योंकि सभी खिलाड़ी आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

इन 3 महिला खिलाड़ियों का नाम

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की खेली गई सीरीज में धमाल मचाया था. लौरा पिछले 3 महीनों में 2 बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं, श्रीलंका की खिलाड़ी इमेषा दुलानी का भी नाम शामिल है. उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में 3 वनडे मैच में 38.66 की औसत के साथ 116 रन बनाए थे. इसके अलावा ब्राजील की लौरा कार्डोसो ने भी बेहतरीन प्रदर्शन से महफिल लूटी थी. उन्होंने 7 मैच में 50.75 की औसत के साथ 203 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 17 विकेट लिए थे. ये कारनामा उन्होंने बोत्सवाना और जाम्बिया के खिलाफ किया था. महिला प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनेट में एक भी भारतीय महिला खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ