India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को छह विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां मैच सिर्फ ढाई दिन में ही खत्म हो गया था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से इस सीरीज के लिए इस्तेमाल की गई सभी पिचों की रेटिंग दी गई है। आईसीसी ने सिर्फ सिडनी की पिच को छोड़कर सभी चार मैचों की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी है। आईसीसी ने सिडनी की पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग दी है।
बुमराह ने की दो स्पिनर खिलाने की गलती
सिडनी में इस बार ज्यादा सीम मूवमेंट और बाउंस देखने को मिला, जहां अकसर स्पिनर हावी होते थे। यही वजह है कि कई पूर्व क्रिकेटर और पंडितों ने इस पर हैरानी जताई। भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, लेकिन उनका यह दांव काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत vs एडम गिलक्रिष्ट: 43 टेस्ट के बाद किसके आंकडे़ बेहतर, कौन किस पर भारी?
पहले दिन दिखा विकेटों का पतझड़
जैसा कि पिच को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था। टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और 11 विकेट गिरे। बुमराह ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पूरी टीम अपनी पहली पारी में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से एक बल्लेबाज भी फिफ्टी नहीं जड़ सका, जहां विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाजों का दबदबा दूसरे दिन भी जारी रहा, जहां 15 विकेट गिरे।
सिर्फ 181 रनों पर सिमटी कंगारू टीम
इस बार भारतीय गेंदबाजों ने पिच का फायदा उठाते हुए पूरी कंगारू टीम को 181 रनों पर समेट दिया। टीम के लिए ब्यू वेबस्टर ने 57 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट झटके। कंगारू टीम के तेज गेंदबाजों ने लगातार आक्रामकता दिखाते हुए भारत को दूसरी पारी में सिर्फ 157 रन पर ढेर कर दिया, जिससे टीम को सिर्फ 162 रनों का टारगेट मिला। टीम ने इसे सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: विराट-रोहित के साथ-साथ गंभीर के लिए भी गुड न्यूज, BCCI जल्द सुनाएगा फरमान
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
36 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
58 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines