हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी मेजबानी पर ICC ने खत्म की मीटिंग, बड़ा अपडेट आया सामने

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी ने अपने सदस्यों के साथ मीटिंग की, जिसके बाद बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर अभी भी पेंच फंस हुआ है। आईसीसी ने पाकिस्तान को मेगा इवेंट की मेजबानी का जिम्मा दिया था। लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया और टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पेश करने की बात की। लेकिन पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल को शिफ्ट नहीं करने देना चाहता है। इस मुद्दे पर आईसीसी ने 29 नवंबर को मीटिंग का आयोजन किया था।

आईसीसी ने किया था मीटिंग का आयोजन

आईसीसी के सदस्यों की बैठक करीब 20 मिनट तक चली। क्रिकबज के सूत्र ने बताया कि इस मीटिंग में सदस्य कोई फैसले तक नहीं पहुंच सके। हालांकि थोड़ी देर बाद फिर बैठक की जाएगी। क्रिकबज के मुताबिक पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट का आयोजन न कराने पर अड़ा रहा। वह हर हाल में टूर्नामेंट का आयोजन संपूर्ण रूप से अपने पास रखना चाहता है।

15 मैचों के टूर्नामेंट के लिए भारत ने हाइब्रिड मॉडल पेश किया था। इस मॉडल के तहत भारत अपने सभी मैच दूसरे देश में खेलेगा। लेकिन पाकिस्तान को ये हरगिज मंजूर नहीं है। पीसीबी ने कहा कि ये फॉर्मूला उसे स्वीकार नहीं है। हालांकि अब टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में शिफ्ट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका और यूएई पहली पसंद हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए किसी भी देश को समय की जरूरत है और पाकिस्तान लगभग अपनी तैयारियां मुकम्मल कर चुका है।

विज्ञापन

8 टीमें लेंगी हिस्सा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 7 साल बाद हो रहा है। इससे पहले मेगा इवेंट साल 2017 में खेला गया था। तब इंग्लैंड ने इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी संभाली थी। हालांकि फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। पाकिस्तान ने भारत को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत के अलावा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, क्या फ्रेंचाइजियों से हो गई गलती?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola