Gerald Coetzee: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 4 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने इस मैच में अंपायर के एक फैसले पर असहमति जताई थी, जिसके बाद अब आईसीसी ने उनपर बड़ी कार्यवाही की है। आईसीसी ने अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन माना है और उन्हें 1 डिमेरिट अंक दिया गया है।
क्या था मामला?
अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने भारत के लिए चौथे टी-20 मैच के दौरान अंपायर के फैसले से असहमत हुए थे। उनकी गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया था, जिसके बाद तेज गेंदबाज ने अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई थी। अब आईसीसी ने इस वजह से उन्हें बड़ा झटका दिया है। कोएट्जी पर आईसीसी ने कोड के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन माना है।
वहीं दूसरी ओर आईसीसी ने नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स और ओमान के गेंदबाज सुफियान महमूद को भी तीसरे टी-20 मैच के बाद बड़ा झटका दिया है।
एडवर्ड्स ने दो अलग-अलग उल्लंघन किए थे। सबसे पहले उन्होंने एलबीडब्लू आउट दिए जाने के बाद अपने बल्ले से इशारा करके असहमति दिखाई थी और बाद में हताश होकर अपना बल्ला और दस्ताने मैदान पर फेंक दिए थे। इस मामले में उनपर अनुच्छेद 2.8 और अनुच्छेद 2.2 के तहत दोषी पाया गया। नीदरलैंड के कप्तान को 10 प्रतिशत मैच फीस में कटौती और 2 डिमेरिट अंक दिए गए।
वहीं ओमान के तेज गेंदबाज सुफियान महमूद पर भी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें 1 डिमेरिट अंक भी दिए हैं।
औसतन रहा प्रदर्शन
भारत के खिलाफ 4 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में घातक गेंदबाज ने औसतन प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच में 3 विकेट झटके थे, जबकि आखिरी 3 मैच में उन्हें 1 सफलता मिली थी। हालांकि दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए नाबाद 19 रन बनाए थे और अपने देश को मुकाबला जिताया था। हालांकि भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया था।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका ने अपने 5 स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर, जानें वजह
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
1 hr agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
1 hr agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
2 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
2 hrs agoLIVE: भारत की तूफानी शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मचा रहे धमाल
3 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
3 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
5 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines