Sandeep Lamichhane: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। विश्व कप के लिए लगभग सभी टीमों का ऐलान हो चुका है। इस बीच नेपाल के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हो सकता है। पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने नेपाल को लेग स्पिनर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
हाई कोर्ट ने किया था बरी
पाटन हाई कोर्ट ने बुधवार को संदीप लामिछाने को रेप केस में बरी किया था। काठमांडू जिला अदालत ने जनवरी में उन्हें 8 साल जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के लिए उनका निलंबन हटाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके बाद उन्हें संभवतः फिर से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिल गई। नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही रोहित पौडेल के नेतृत्व में 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी थी। बता दें कि विश्व कप के लिए घोषित सभी टीमों में 25 मई तक बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 में नेपाल दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ ग्रुप डी का हिस्सा है।
टी20I में लामिछाने का प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में लामिछाने के प्रदर्शन नजर डालें तो उन्होंने अब तक 52 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 52 पारियों में उन्होंने 12.58 की औसत और 6.29 की इकॉनमी से 98 शिकार किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। 5/9 टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 31 मई 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I डेब्यू किया था।
विश्व कप के लिए नेपाल का शेड्यूल
नेपाल बनाम नीदरलैंड, ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, 4 जून, डलास
नेपाल बनाम श्रीलंका, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क, 11 जून, लॉडरहिल
नेपाल बनाम दक्षिण अफ्रीका, अर्नोस वेले स्टेडियम, 14 जून, सेंट विंसेंट
नेपाल बनाम बांग्लादेश, अर्नोस वेले स्टेडियम, 16 जून, सेंट विंसेंट
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ की जगह ले सकता 2011 विश्व कप विजेता टीम का हीरो, BCCI ने हेड कोच के लिए किया अप्रोच
ये भी पढ़ें: MI vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार मिल गया मौका, जसप्रीत बुमराह हुए आउट
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines